मुजफ्फरनगर। उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने बुधवार को पश्चिमी उत्तरप्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।
उन्होंने पश्चिमी उत्तरप्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया है। दौरे के बाद मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि उनकी सरकार बाढ़ पीडि तों की हरसंभव मदद करेगी। लखनऊ लौटकर वे प्रधानमंत्री को बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए पत्र लिखेंगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान और बाद में बीमारियों की रोकथाम पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सरकार जान-माल और पशुओं की सुरक्षा के लिए उपाय करेगी। साथ ही बाढ़ से बेघर हुए लोगों के लिए पुनर्वास की शीघ्र व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट सचिव शशांक शेखर भी थे।





















