कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सेना के पूर्व मेजर की पीट-पीटकर मार डाला

कोलकता। सेना के एक पूर्व मेजर की लोगों ने बजबज इलाके में जनता के लिए लगे नल से पानी लेने को लेकर हुए झगडे में पीट-पीटकर हत्या कर दी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरूवार शाम 52 वर्षीय पूर्व मेजर जयंत सरकार ने कथित रूप से नल से पानी लेने गई एक नाबालिग लडकी से अपशब्द कहे और उसे थप्पड मार दिया। इस वारदात के बाद क्रोधित स्थानीय लोगों ने सरकार की लाठी और लोहे के डंडे से जमकर मेजर की पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल जयंत सरकार को बजबज के ईएसआई अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें