कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

गडकरी ने आडवाणी से मुलाकात की, आशीर्वाद लिया

नई दिल्ली। भाजपा के नये अध्यक्ष नितिन गडकरी ने आज पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की और अपने कार्यकाल के लिए उनसे आशीर्वाद एवं सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि वह कल आडवाणी से मुलाकात नहीं कर पाये थे क्योकि भाजपा के वरिष्ठ नेता पार्टी की संसदीय बोर्ड बैठक के बाद वृंदावन चले गये थे।
गडकरी ने आडवाणी और उनके परिजनों से मुलाकता की। सुबह के नाश्ते के अवसर पर हुई इस मुलाकत में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एम वेकैया नायडू भी उपस्थित थे। भाजपा के 52 वर्षीय प्रमुख ने कहा मैं दिल्ली और राष्ट्रीय राजनीति में नया हूं लेकिन वरिष्ठ नेताओं से आशीर्वाद मिलने के बाद में मुझे दी गयी जिम्मेदारियों और दायित्वों को पूरा करने के प्रति आश्वस्त हूं।
भाजपा अध्यक्ष पद की कल जिम्मेदारी संभालने के बाद गडकरी ने वाजपेयी और अन्य नेता सुषमा स्वराज, राजनाथ सिंह एवं नायडू से मुलाकात की थी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें