कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

उ़डीसा सिंचाई परियोजना को पर्यावरण मंत्रालय की आरंभिक मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने उ़डीसा की ब्रतंगा सिंचाई परियोजना को आरंभिक मंजूरी दी है। इससे महानंदा नदी के आसपास की 1,527 एक़ड वन भूमि प्रभावित होगी। राज्य के नयागढ़ जिले में प्रस्तावित परियोजना को वन सलाहकार समिति (एफएसी) ने आरंभिक मंजूरी दी।

मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि राज्य सरकार ने पिछले महीने विस्थापित होने वाले लोगोंं के पुनर्वास की विस्तृत योजना सौंपी थी। परियोजना में 552 मीटर लंबे बांध का निर्माण किया जाएगा। इससे जो 2110 हेक्टेयर भूमि डूबेगी, उसमें 1009.44 हेक्टेयर वन भूमि होगी। बयान में कहा गया कि एफएसी की सिफारिशों में इस बात को ध्यान में रखा गया है कि परियोजना से राज्य के हजारों किसानों को लाभ होगा। उ़डीसा की सरकार अब औपचारिक मंजूरी के लिए एक अनुपालन रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपेगी। उ़डीसा के नियामगिरी में वेदांता की खनन परियोजना को मंजूरी से इंकार कर के पर्यावरण मंत्रालय सुर्खियोंं में आ गया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें