लंदन। हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान पुनर्वास केंद्र से वापसी के बाद काम पर लौटने की तैयारी में हैं।
वेबसाइट "कांटेक्ट म्युजिक डॉट कॉम" के मुताबिक नशे की दो जांचों में असफल होने और परिवीक्षा अवधि के उल्लंघन के चलते लोहान इस साल बार-बार पुनर्वास केंद्र आती-जाती रही हैं। अपने इलाज का पहला चरण पूरा करने के बाद वे पुनर्वास केंद्र से बाहर आ गई हैं और अब काम पर लौटने की योजना बना रही हैं। पुनर्वास केंद्र के डॉक्टर्स लोहान में हुए सुधार से खुश थे इसलिए उन्होंने उन्हें दोबारा काम शुरू करने की इजाजत दे दी है। वह अगले सप्ताह एक पत्रिका के मुखपृष्ठ के लिए तस्वीर निकलवाएंगी।





















