कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कश्मीर : वार्ताकारों को कम बोलने की सलाह

नई दिल्ली। कश्मीर के दो दिनी दौरे से लौटे गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा है कि कश्मीर में हालात सामान्य तो हो रहे हैं, लेकिन यह कहना जल्दबाजी होगी कि वहां सब कुछ नॉर्मल हैं।
चिदंबरम ने स्वीकारा कि जम्मू-कश्मीर गए वार्ताकारों ने कुछ हद तक बयानों को बदला है, लेकिन यह कोई क्रिकेट मैच नहीं है, जहां हर गेंद की कमेंट्री की जाए। न तो मीडिया को हर कदम पर सवाल उठाने चाहिए और न ही वार्ताकारों को कदम-दर-कदम कमेंट्री करनी चाहिए।
हेडली के मसले पर पूरी जानकारी न देने के आरोपों पर चिदंबरम का कहना था कि मुंबई हमले के बारे में हेडली से जु़डी क्या जानकारियां अमरीका के पास थीं, उसे इस बारे में कब पता चला, अमरीका खुद इसकी समीक्षा कर रहा है। यह समीक्षा पूरी होने के बाद वह हमें इस बारे में बताएंगे। हालांकि उनका कहना था कि दोनों देशों के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान अच्छी तरह हो रहा है।
हेडली के मुद्दे को जरूरत से ज्यादा उछाला जा रहा है। हेडली के प्रत्यर्पण के बारे में उन्होंने कहा कि यह एक विकल्प है। इस पर हम काम करते रहेंगे। सीआरपीएफ से जु़डे एक सवाल के जवाब में गृहमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल की शिकायत उनसे की गई है। मैंने सीआरपीएफ के महानिदेशक से जांच करने को कहा है।
पश्चिम बंगाल से सुरक्षा बलों को वापस बुलाने की तृणमूल कांग्रेस की मांग पर अभी फैसला लिया जाना है। उन्होंने सीआरपीएफ के विभाजन की किसी योजना से इनकार किया।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें