कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पंजाब, हरियाणा से 10.23 लाख टन अनाज की ढुलाई

नई दिल्ली। मौजूदा खरीददारी के मौसम में गैहूं के भंडारण के लिए अतिरिक्त स्थान बनाने के सरकार के प्रयासों के भाग के रूप में रेलवे ने पंजाब तथा हरियाणा से अनाज की 406 रेक्स की आवाजाही की है। इनमें 265 रेक्स गैहूं की है और 141 रेक्स चावल की है। एक रेक्स में 42 डिब्बों की एक रेल होती है और इनमें हरेक में लगभग 60 टन अनाज होता है। इस प्रकार कुल 10.23 लाख टन अनाज की ढुलाई की गई है। पिछले महीने के दौरान पंजाब तथा हरियाणा से गैहूं के 516 रेक्स तथा चावल के 179 रेक्स की आवाजाही की है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें