लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक निजी नर्सिग कॉलेज के वरिष्ठ छात्रों ने रैगिंग के नाम पर प्रथम वर्ष के एक छात्र को कथित तौर पर इस कदर प्रताडित किया कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना प़डा। शहर के सरोजनी नगर इलाके के जी.एस.आर.एम. मेमोरियल डिग्री कालेज में प्रथम वर्ष के छात्र मयंक कुमार से कॉलेज के चार वरिष्ठ छात्रों ने स़डक पर अपरिचितों से पैसे मांगने को कहा। ऎसा करने से इंकार करने पर वरिष्ठ छात्रों ने मयंक की बुरी तरह से पिटाई कर दी। पीडित छात्र ने बुधवार रात चारो आरोपी छात्रो के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
सरोजनी नगर थाना-प्रभारी अरूण कुमार द्विवेदी ने गुरूवार को संवाददाताओं से कहा कि मयंक की हालत फिलहाल स्थिर है। इस संबंध में पुलिस ने घटना में शामिल वरिष्ठ छात्रों को हिरासत में ले लिया है। कॉलेज प्रशासन के साथ मिलकर इस घटना की जांच की जा रही है। पीडित छात्र का आरोप है कि कॉलेज के वरिष्ठ छात्रों ज्ञानप्रकाश, अमरेश कुमार, राहुल पांडे और दीपक कुमार ने बुधवार शाम उसे कॉलेज परिसर के बाहर रोककर स़डक पर आने-जाने वाले अपरिचित राहगीरों से घुटने के बल झुककर पैसे मांगने को कहा। जब उसने ऎसा करने से मना किया तो वरिष्ठ छात्रों ने उसकी पिटाई कर दी । बाद में स्थानीय लोग पीडित छात्र को अस्पताल ले गए।
कॉलेज के प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि घटना की जांच के लिए समति गठित कर दी गई है। दोषी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
भारत समाचार
रैंगिग के बाद छात्र पहुंचा अस्पताल





















