अनारा (पश्चिम बंगाल)। भारतीय रेल और एनटीपीसी ने रविवार को एक बिजली संयंत्र लगाने के करार (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया।
इस करार के तहत पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जिले के आद्रा में 1320 मेगावाट का बिजली संयंत्र लगाया जाएगा।
आर्थिक रूप से पिछ़डे इस जिले में रेल मंत्री ममता बनर्जी ने इस संयंत्र के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इस बारे में कहा कि यह संयंत्र देश का गौरव होगा। यह संयंत्र 12वीं पंचवर्षीय योजना में रेलवे की बिजली जरूरतों में होने वाली बढ़ोतरी की भरपाई करेगा। 12वीं पंचवर्षीय योजना में रेलवे की बिजली जरूरत के मौजूदा 3,500 मेगावाट से बढ़कर 4,500 मेगावाट तक पहुंच जाने का अनुमान है।
इस संयंत्र में पर्यावरण हितैषी सुपर क्रिटिकल तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। फिलहाल रेलवे और एनटीपीसी के सहयोग से बिहार के नबीनगर में एक हजार मेगावाट का ताप बिजली संयंत्र लगाया जा रहा है। बनर्जी ने यहां कोच मिड लाइफ रिहैबिलिटेशन वर्कशॉप की भी आधारशिला रखी। भोपाल के बाद यह इस तरह की दूसरी कार्यशाला है। इसमें रेलकोच की मरम्मत और सुधार का काम किया जाएगा।
बनर्जी ने लोगों से परियोजना के पूरा होने में सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के कारण पुरूलिया के लोगों को काम की खोज में बाहर नहीं जाना प़डेगा। उन्होंने कहा कि इस जिले में विभिन्न रेलगाडियों के अतिरिक्त प़डाव भी बनाए जाएंगे।
भारत समाचार
रेलवे-एनटीपीसी में बिजली संयंत्र के लिए करार





















