कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सिस्तेमा सहायक भारतीय कंपनी के लिए पब्लिक इश्यू लाएगी

नई दिल्ली। रूस की सूचीबद्ध सबसे ब़डी कंपनियों में से शुमार सिस्तेमा शीघ्र ही भारत की सहायक दूरसंचार कंपनी के लिए एक पब्लिक इश्यू जारी करेगी। भारत में कंपनी के संयुक्त उपक्रम सिस्तेमा श्याम टेलीसर्विसिज के मुख्य कार्यकारी व्सेवलोद रोजानोव ने कहा, ""हम एक पब्लिक इश्यू के लिए तैयार हैं।

सैद्धांतिक रूप से इसे मंजूरी मिल चुकी है। परंतु इससे जु़डे कुछ प्रक्रियागत मुद्दे हैं। हमें उम्मीद है कि शीघ्र ही यह सब सुलझ जाएगा।"" रोजानोव ने आईएएनएस से साक्षात्कार में कहा, ""रूसी सरकार भी निवेश कर रही है। परंतु भारतीय बाजार के नियामक चाहते हैं कि हम पब्लिक इश्यू के पहले प्रमोटरों का निवेश रोक दें। मेरे विचार से इसमें करीब तीन-या चार महीने लगेंगे।"" कंपनी के शीर्ष कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि नई शेयर हिस्सेदारी के माध्यम से रूसी निवेश और पब्लिक इश्यू लाया जाएगा। इससे करीब एक डॉलर की रकम हासिल होगी जो कंपनी की भविष्य की योजनाओं के लिए उपयोग होगी। रूसी कंपनी भारत में पहले ही 1.5 अरब डॉलर का निवेश कर चुकी है। एमटीएस ब्रांड के नाम से देश में मोबाइल सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी में सिस्तेमा की हिस्सेदारी 73.71 प्रतिशत और श्याम समूह की हिस्सेदारी 23.79 प्रतिशत है। शेष 2.5 प्रतिशत हिस्सेदारी सार्वजनिक है। रूस के प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन के मार्च में भारत दौरे के दौरान रूसी अधिकारियों ने आईएएनएस से कहा था कि उनकी सरकार ने सिस्तेमा श्याम टेलीसर्विसिज में 67.6 करो़ड डॉलर के सरकारी निवेश को मंजूरी दी है। दौरे में पुतिन ने स्वयं भारत के शीर्ष व्यापारियों से कहा कि इस संयुक्त उपक्रम में वह कोष का योगदान करने के लिए तैयार हैं। देश का विदेशी निवेश संवर्द्धन बोर्ड (एफआईपीबी) पहले ही निवेश के प्रस्ताव को मंजूरी दे चुका है। इसके तहत दूरसंचार कंपनियों को एक ही लाइसेंस से फिक्स्ड, मोबाइल और डाटा सेवा उपलब्ध कराने की अनुमति है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें