कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

उ़डीसा में सुरक्षाबलों ने चार नक्सली मार गिराए

मलकानगरी। उ़डीसा के मलकानगरी जिले में गुरूवार को पुलिस के साथ मुठभे़ड में चार माओवादी मारे गए। घटनास्थल से हथियारों और गोलाबारूद का ब़डा जखीरा बरामद हुआ है।
पुलिस के मुताबिक नक्सल विरोधी विशेष अभियान दल के साथ नौगु़डा वन क्षेत्र में एक माओवादी शिविर पर छापा मारा, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। तीन घंटे चली मुठभे़ड में चार माओवादी ढेर हो गए।
उन्होंने बताया कि मुठभे़ड स्थल से तीन तथा उससे थो़डी दूरी पर घने जंगल के भीतर एक शव मिला है। अन्य माओवादी घने जंगल में घुस गए जिनकी तलाश की जा रही है। मारे गए आतंकियों की उम्र 18 से 25 साल के बीच है।
पुलिस को मौके से ग्रेनेड, चार राइफल और गोलाबारूद का जखीरा भी मिला है। सुरक्षा बलों ने घने जंगली इलाके में धरपक़डे अभियान शुरू कर दिया है। संदेह है कि माओवादियों का समूह क्षेत्र में गतिविधियां तेज करने के लिए युवा आतंकवादियों का एक छापामार दल बनाने की साजिश रच रहा था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें