कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भारत के खिलाफ यूडीआरएस के पक्ष में है दक्षिण अफ्रीका

जोहान्सबर्ग। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) दिसम्बर-जनवरी में भारत के साथ खेली जाने वाली तीन मैचौं की टेस्ट शृंखला के दौरान अंपायर डिसिजन रिब्यू सिस्टम (यूडीआरएस) लागू करने के पक्ष में है।

सीएसए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेराल्ड मजोला ने इस संबंध में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से बातचीत शुरू कर दी है। यह शृंखला 16 दिसंबर, 2010 से 23 जनवरी, 2011 के बीच खेली जानी है। आईसीसी के नियमों के मुताबिक मेजबान देश यूजीआरएस को लागू करने के संबंध में इच्छा जाहिर कर सकता है लेकिन इसे मूर्त रूप देने के लिए उसे उस देश को राजी करना होता है, जिसके साथ उसे श्रृंखला खेलनी है। मजोला ने वेबसाइट "क्रिकइंफो डॉट कॉम" से बातचीत के दौरान कहा, ""हम जानते हैं कि फिलहाल भारत इसके पक्ष में नहीं है। यही कारण है कि हमने भारत के साथ बातचीत शुरू कर दी है। हमारे खिल़ाडी इस प्रणाली के पक्ष में हैं। आशा है कि भारत भी इसके लिए तैयार हो जाएगा।"" यूडीआरएस के तहत दोनौं टीमें मैदान में ख़डे अंपायरों के फैसलों को तीसरे अंपायर और मैच रेफरी के माध्यम से चुनौती दे सकती हैं। इस प्रणाली का कई बार उपयोग किया जा चुका है और कई श्रृंखलाओं के दौरान यह काफी सफल रही है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें