कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

समझौते के बाद हुंडई मोटर कर्मचारियों की हडताल समाप्त

चेन्नई। हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के संयंत्र में कार्यरत कर्मचारियों की तीन दिन तक चली ह़डताल बुधवार को कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच समझौता होने के बाद खत्म हो गई। कर्मचारी अपने 67 बर्खास्त साथियों की बहाली की मांग कर रहे हैं। दोनों पक्षों ने तमिलनाडु के श्रम मंत्री टी. एम. अनबारासन और श्रम मंत्रालय के अधिकारियों की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किए।
गुरूवार से कंपनी के संयंत्र में कार्य सुचारू रूप से शुरू होने के आसार हैं। कंपनी के उपाध्यक्ष आर. सेतुरमन ने पत्रकारों को बताया कि, ""समझौते के मुताबिक कर्मचारी संगठनों के दो प्रतिनिधियों, श्रम मंत्रालय के अधिकारियों और कंपनी प्रबंधन के प्रतिनिधियों की छह सदस्यों की समिति कंपनी से निकाले गए कर्मचारियों में से 35 के मामलों की समीक्षा करेगी और बाकी 32 कर्मचारियों को कानूनी रास्ता अपनाने दिया जाएगा।"" गौरतलब है कि हुंडई मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक एच. डब्ल्यू. पार्क ने पिछले महीने हटाए गए कर्मचारियों की बहाली से इंकार कर दिया था। यूनियन ने यह कहकर ह़डताल कर दी थी कि इन कर्मचारियों को बहाल न करना उसके और प्रबंधन के बीच हुए समझौते का उल्लंघन है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें