श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में श्रीनगर-मुजफ्फराबाद राजमार्ग के नजदीक एक गांव में विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सुरक्षा बलों की गोलाबारी में सोमवार को एक किशोर की मृत्यु हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि यहां से 35 किलोमीटर दूर स्थित पल्हालन गांव में यह घटना हुई। घायलों को इलाज के लिए श्रीनगर ले जाया गया है। इलाके में घटना के बाद से तनाव की स्थिति है। ग्रामीणों ने श्रीनगर-मुजफ्फराबाद राजमार्ग जाम कर दिया है। इस किशोर की मौत के साथ राज्य में गत 11 जून से चल रही अशांति में मरने वालों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है।
भारत समाचार
कश्मीर में किशोर प्रदर्शनकारी की मौत





















