मुंबई। टाटा संस के अध्यक्ष रतन टाटा के उत्तराधिकारी की तलाश के लिए टाटा समूह ने एक पैनल का गठन किया है। रतन टाटा दिसंबर 2012 में सेवानिवृत हो जाएंगे।
टाटा संस ने एक बयान में कहा कि टाटा संस के बोर्ड ने पॉंच सदस्यों वाली एक खोज समिति का गठन किया है जो रतन एन. टाटा के लिए उचित उत्तराधिकारी पर निर्णय करेंगी। जो देश के सबसे पूराने औद्योगिक घराने को नई बुलंदियों पर पहुंच सकेंगे।
टाटा समूह में अभी 98 कंपनी हैं। और उसका कुल कारोबार 71 अरब डॉलर है। पूरी दुनिया भर में फैली इन कंपनियों में तीन लाख 57 हजार कर्मचारी हैं। इस समूह की स्थापना वर्ष 1868 में की गई थी। 72 वर्षीय टाटा वर्ष 2009 में फोब्र्स की दुनिया के सबसे शाक्तिशाली व्यक्तियों की सूची में 59वें पायदान पर थे।
भारत समाचार
कौन बनेगा रतन टाटा!





















