नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वींस बैटन गुरूवार को हरियाणा से दिल्ली पहुंचेगा। एक सरकारी अधिकारी के अनुसार दिल्ली के शिक्षा एवं खेल मंत्री अरविंदर सिंह लवली दिल्ली-हरियाणा सीमा पर कापसहे़डा में बैटन स्वीकार करेंगे। अधिकारी ने कहा कि मुख्य सचिव राकेश मेहता, सीडब्ल्यूजी के प्रमुख सचिव पी.के.त्रिपाठी और राष्ट्रमंडल खेलों के विशेष सलाहकार आर.नारायणस्वामी भी इस मौके पर उपस्थित होंगे।
भारत समाचार
राष्ट्रमंडल खेल : क्वींस बैटन गुरूवार को पहुंचेगा दिल्ली





















