कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

महिला सट्टेबाज के साथ दिखे थे रैना : रिपोर्ट

लंदन। भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना इसी साल श्रीलंका दौरे पर एक महिला "सट्टेबाज" के साथ देखे गए थे हालांकि इसकी जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को है। ब्रिटेन के एक अखबार ने यह दावा किया है।
स्थानीय समाचार पत्र "द संडे टाइम्स" के अनुसार यह घटना उस समय की है जब इसी साल की शुरूआत में भारतीय टीम श्रीलंका के दौरे पर गई थी। अखबार का दावा है, ""सुरक्षा के नजरिए से होटल में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।
भारतीय टीम जिस होटल में ठहरी उसी में रैना एक महिला के साथ देखे गए जिसके एक ब़डे सटोरिए से रिश्ते हैं। रैना और उस महिला की तस्वीरें सीसीसीटी फुटेज में कैद हो गई थीं।"" इस रिपोर्ट में कहा गया है, ""सीसीटीवी की यह फुटेज श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड की ओर से बीसीसीआई को सौंपी गई थी। बाद में इसकी जांच आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक एवं सुरक्षा इकाई (एसीएसयू) को सौंप दी गई।
रवि सवानी की अगुवाई वाली एसीएयू टीम इस बात की भी जांच कर रही है कि श्रीलंकाई बोर्ड ने यह फुटेज आईसीसी को देने से पहले बीसीसीआई को क्यों सौंपी। नियमानुसार उसे सबसे पहले इस बारे में आईसीसी को इत्तला करना चाहिए था।"" गौरतलब है कि 23 साल के रैना भारतीय टीम के मध्यक्रम की रीढ़ बनते जा रहे हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलते हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें