कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मनमोहन सिंह को वल्र्ड स्टेट्समैन पुरस्कार

न्यूयार्क। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को वैश्विक स्तर पर आपसी समझ, सहिष्णुता और शांति को बढावा देने के लिए एक अमेरिकी संस्था द्वारा वर्ष 2010 के वल्र्ड स्टेट्समैन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अमेरिका में भारत की राजदूत मीरा शंकर ने मंगलवार को न्यूयॉर्क में आयोजित एक समारोह में मनमोहन सिंह की तरफ से इस पुरस्कार को स्वीकार किया। रिकार्ड किए गए भाषण में सिंह ने कहा कि मैं उन लोगों की ओर से यह पुरस्कार स्वीाकर करता है जो इस पवित्र भूमि (भारत) में सहस्रसाब्दियों से साथ मिलकर रहते है। अमेरिका के सहायक विदेश सचिव विलियम बन्र्स ने कहा कि सच में कहा जाए तो इससे अच्छा चुनाव नही हो सकता था। वैश्विक स्तर पर अखण्डता और एकजुटता के लिए वह काफी काम कर रहे हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें