लंदन। अभिनेता जैक इफ्रॉन ने खुलासा किया है कि वह अपनी महिला मित्र वैनीसा हडजंस के साथ ख़डे होने में अजीब महसूस करते हैं क्योंकि वह बेहद खूबसूरत दिखती हैं। वेबसाइट "कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम" के मुताबिक इफ्रॉन कहते हैं, ""वैनीसा ने बहुत सी चीजों को बेहद आसान बना दिया है क्योंकि वहां हम बहुत कुछ बताए बिना एक-दूसरे को समझते हैं। योजनाएं बनाने के मामले में मैं किसी भी महिला से बदतर हूं। मैं वैनीसा के अलावा हर किसी को बहुत परेशान कर देता हूं लेकिन वह हमेशा मुझे बहुत समझती हैं।""
उन्होंने कहा, ""उनमें बस एक ही खराब बात है कि वह बेहद खूबसूरती से तैयार होती हैं और मैं उनके साथ अजीब दिखता हूं।""
भारत समाचार
वैनीसा संग अजीब महसूस करते हैं इफ्रॉन





















