कोलकाता। केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री सुबोध कांत सहाय ने आज कहा कि प्रसंस्कृत खाद्य पर मूल्य बर्धित कर (वैट) अथवा प्रस्तावित उत्पाद व सेवा कर जीएसटी, शून्य से चार प्रतिशत से बीच होने चाहिए। वे यहां इंडियन चैबर आफ कामर्स द्वारा आयोजित पूर्वोत्तर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर प्रसंस्कृत खाद्य पर ऊंची दरों पर कर लगता है तो खाद्य प्रसंस्करण उद्योग निवेशकों के लिए व्यावहारिक नहीं रह जाएगा। सहाय ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में राज्यों के विमंत्रियों की अधिकार संपन्न समिति के अध्यक्ष असीम दासगुप्ता से आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने 2015 तक खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में एक लाख करोड रूपाए के निवेश का लक्ष्य रखा है।