नई दिल्ली। महान क्रिकेट खिल़ाडी सचिन तेंदुलकर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली दिग्गज कंपनी-तोशिबा के ब्रांड एंबेस्डर नियुक्त किए गए हैं।
तोशिबा ने गुरूवार को तेंदुलकर को अपना व्यावसायिक दूत नियुक्त किया। तेंदुलकर इस कंपनी के कई उत्पादों का प्रचार करेंगे। इनमें लैपटॉप, एलसीडीटीवी और घरेलू उपकरण शामिल हैं। इस संबंध में घोषणा करते हुए भारत में कंपनी के प्रबंध निदेशक केंजी उरई ने कहा, ""हमारी कंपनी का मुख्य संदेश-क्वालिटी, टेक्नॉलॉजी और डिजाइन है और तेंदुलकर की शख्सियत हमारे सभी गुणौं के साथ मेल खाती है। वह हमारे उत्पादों के लिए सबसे उपयुक्त दूत हैं।"" इस असवर पर तेंदुलकर ने कहा, ""मैं तोशिबा परिवार से जु़डकर खुश हूं। इस कंपनी ने हमेशा से बेहतर क्वालिटी और तकनीक का सहारा लिया है। साथ ही इसका डिजाइन हमेशा से उत्कृष्ठ रहा है।""





















