कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

गंभीर की कमी खलेगी : धोनी

कोलंबो, 11 सितंबर। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह घोनी ने बताया कि टीम को गौतम गंभीर की बडी कमी खलेगी और खुलासा किया कि काम्पैक कप क्रिकेट त्रिकोणीय श्रृंखला में आज न्यूजीलैड के खिलाफ होन वाले मैच में दिनेश कार्तिक पारी का आगाज करेगे। गंभीर ग्रोइन की चोट के कारण बिना मैच खेले ही स्वदेश लौटेंगे। जिसका मतलब है कि भारत अपने नियमित सलामी बल्लेबाजों के बिना टूर्नामेंट में उतरेगा। वीरेंद्र सहवाग भी कंघे के ऑपरेशन के कारण इसमें भाग नहीं ले रहे है।
घोनी ने कहा कि ऎसी स्थिती में सचिन तेंदुलकर के साथ कार्तिक पारी की शुरूआत करेंगे। उन्होंने मैच की पूर्व संघ्या पर कहा दिनेश कार्तिक पारी का आगाज करेंगे क्योकि उसने नेट सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया और इसके अलावा हमारे पास कोई दूसरा चारा नहीं है। उन्होंने कहा कि दिनेश ने वेस्टइंडीज में भी यह भूमिका निभायी थी और टेस्ट श्रृंखला में भी सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उनका अच्छा प्रदर्शन रहा है। निश्चित तौर पर आज पारी की शुरूआत अच्छी करेंगे। इसके अलावा हमारे सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी टीम में है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें