भोपाल। मध्य प्रदेश में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के कार्यो में पारदर्शिता लाने के लिए जल्द ही इस योजना में लोकपाल व्यवस्था लागू की जाएगी। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव ने विभाग की राज्य स्तरीय सतर्कता और मूल्यांकन समिति की सोमवार को हुई बैठक में कहा कि मनरेगा शुरू होने के पांच साल पूरे होने के बाद जॉब कार्डो के नवीनीकरण का अभियान चलाया जाएगा और पात्र लोगों के ही जॉब कार्ड बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि परिवार को किस तरह से परिभाषित किया जाए और जॉब कार्ड कैसे बने इस पर भी विचार किया जा रहा है। आगामी योजनाओं का जिक्र करते हुए भार्गव ने कहा कि पंचायतों तक कम्प्यूटर पहुंचाने के लिए 23 हजार पंचायतों मे कम्प्यूटर के लिए अलग से कक्ष बनाया जाएगा।
इसके माध्यम से मनरेगा सहित अन्य योजनाओं की जानकारी बेवसाइट के जरिए उपलब्ध कराई जाएगी। समिति के सदस्य और विधानसभा में उपनेता चौधरी राकेश सिंंह ने मनरेगा के तहत चल रहे कार्यो की सराहना की और कहा कि आर्थिक ग़डबç़डयों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की गई है।
भारत समाचार
मप्र में मनरेगा में लागू होगी लोकपाल व्यवस्था





















