नई दिल्ली। दिल्ली में गुरूवार को डेंगू के 75 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राजधानी में मच्छरजनित बीमारी की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़कर 5,363 तक पहुंच गई है। दिल्ली नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि शहदरा में डेंगू के सबसे ज्यादा 1,054 मामले सामने आए हैं। इसके बाद रोहिणी में 695, सिविल लाइन में 597 मामले देखने को मिले।
अधिकारी ने बताया कि इस साल डेंगू से आठ लोगों की मौत हो चुकी है, इसमें दिल्ली के बाहर का एक मामला था।
गौरतलब है कि गुरूवार को दिल्ली सरकार ने मंगलवार को मच्छरजनित बीमार से निपटने के लिए दिल्ली नगर निगम को अतिरिक्त रूप से 35 करो़ड रूपये जारी किए थे।
इसके पहले नगर निगम ने 21 अक्टूबर से धुआं का छी़डकाव बंद कर दिया था और दिल्ली सरकार पर राष्ट्रमंडल खेलों के संपन्न होने के बाद धन न जारी करने का आरोप लगाया था।
भारत समाचार
दिल्ली में डेंगू के 75 नए मामले





















