कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

एशिया कप हॉकी : भारत-चीन का मुकाबला

बैकाक। भारतीय महिला हॉकी टीम एशिया कप टूर्नामेंट में मंगलवार को चीन के खिलाफ उतरेगी तो उसका इरादा सेमीफाइनल में जगह बनाने का होगा। चीन पर जीत दर्ज करने के साथ भारत अंतिम चार में पहुंच जाएगा। हारने के बावजूद भारतीय टीम सेमीफाइनल की दौड में बरकरार रहेगी। ऎसे में उसे ग्रुप "ए" के आखिरी मैच में मलेशिया को हराना होगा। टीम के संतुलन को देखते हुए चीन का पलडा भारी माना जा रहा है।
पिछले ओलंपिक में उसने रजत और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा एफआईएच रैकिंग में वे तीसरे स्थान पर है। भारतीय कोच एमके कौशिक ने हालांकि कहा हमारी टीम जीत के लिए ही खेलेगी जिससे पिछली बार इस टूर्नामेंट में कांस्य पदक के लिए खेले गए प्ले ऑफ मुकाबले में मिली 2-4 से हार का बदला चूकता हो जाएगा। इस चरण पर जीत दर्ज करने से हमारा मनोबल बढेगा। टूर्नामेंट में अब तक टीम के प्रदर्शन से कोच उत्साहित है।
भारत ने सिंगापुर को 13-0 से हराने के बाद थाईलैड को 15-0 से पराजित किया। अभ्यास मैच में उसने गत चैपियन जापान को 1-0 से शिकस्त दी थी। पहले दो मैचों की तुलना में भारत को काफी अच्छा प्रदर्शन करना होगा क्योकि अब उसका सामना ओलंपिक, विश्वकप और चैपियंस ट्राफी की एलीट लीग में शामिल चीन से है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें