कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

फिल्मों में वापसी करेंगी मैडोना

लंदन। पॉप गायिका मैडोना एक रोमांटिक फिल्म बनाने के साथ ही अपना फिल्मी करियर दोबारा शुरू करना चाहती हैं लेकिन वह इस फिल्म में अभिनय नहीं करेंगी। सूत्रों के अनुसार "स्वेप्ट अवे" और "द नेक्स्ट बेस्ट थिंग" जैसी असफल फिल्मों में काम कर चुकी गायिका इन दिनों अपनी नई फिल्म की पटकथा पर काम कर रही हैं।
मैडोना कहती है, आप विश्वास करें या ना करें, मैंने हाल ही में पटकथा लेखन पूरा किया है और मैं फिल्म के लिए कोष और कलाकारों के लिए प्रयास कर रही हूं। ये दो समानांतर प्रेम कहानियां होगी जिन्हें स्पष्ट रूप से एक महिला की दृष्टि से प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा, ड्यूक ऑफ विंडसर की ऎतिहासिक प्रेम कहानी है और दूसरी न्यूयॉर्क के एक जोडे की कहानी हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें