जोहानसबर्ग, 2 अक्टूबर। आईसीसी के वार्षिक पुरस्कारों में भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी छाए रहे। धोनी को वनडे क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ खिलाडी होने के अलावा टेस्ट और वनडे का सर्वक्षेष्ठ कप्तान भी घोषित किया गया। भारतीय ओपनर गौतम गंभीर को वर्ष 2008-09 के दौरान किए गए शानदार प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर के पुरस्कार से नवाजा गया जबकि भारतीय टीम को साल की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम घोषित किया गया लेकिन वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाडी को खिताब आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल जानसन ने धोनी और गंभीर को पछाडते हुए अपने नाम कर लिया। श्रीलंका के विस्फोट ओपनर तिलकरत्ने दिलशान को टी-20 क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ खिलाडी घोषित किया गया। जबकि सर्वक्षेष्ठ उदीयमान खिलाडी का पुरस्कार आस्ट्रेलिया के युवा तेज गेंदबाज पीटर सिडल को मिला। पाकिस्तानी अंपायर अलीमडार को साल का सर्वश्रेष्ठ अंपायर होने का गौरव हासिल हुआ। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा के लिए आयोजित भव्य समारोह में क्रिकेट जगत की जानी मानी हस्तियां मौजूद थी। इन पुरस्कारों मे भारतीय खिलाडियों को वर्चस्व दिखा। इससे चैपियंस ट्राफी टूर्नामेंट के दौरान धूमिल हुई टीम की छवि से भी कुछ हद तक छुटकारा पाने में मदद मिली। गंगीर जहां टेस्ट क्रिकेट के सर्वक्षेष्ठ खिलाडी घोषित किए गए वहीु दुनिया के नंबर एक वनडे बल्लेबाज धोनी को क्रिकेट के इस सीमित संस्करण का सर्वक्षेष्ठ खिलाडी आंका गया। वैसे धोनी और गंभीर दोनों ही सर्वक्षेष्ठ खिलाडी की दौड में शçामल थे लेकिन पिछले सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले जानसन ने बाजी मार ली।