कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बीसीसीआई लगा सकती है टि्वटर पर बैन

नई दिल्ली। बीसीसीआई सोशल नेटवर्किग साइट टि्वटर पर बैन लगा सकती है और ये सब कुछ रोहित शर्मा की वजह से हुआ है।
गोवा वनडे मैच रद्द हो चुका है, ये वहीं टि्वट है जिसकी वजह से बीसीसीआई खिलाडियों पर बैन लगाना चाहती है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा और आखिरी गोवा वनडे मैच बारिश और मैदान गीला होने की वजह से नहीं खेला जा सका था लेकिन रोहित ने अधिकारिक घोषणा से पांच मिनट पहले ही टि्वटर पर इस मैच के रद्द होने का ऎलान कर दिया। जब ये जानकारी बीसीसीआई को मिली तो उन्हें ये बिल्कुल अच्छा नहीं लगा।
सूत्रों के अनुसार कोई भी क्रिकेटर इस तरह के टि्वटर पर जानकारी सार्वजनिक नहीं कर सकता। बोर्ड इस पूरे मामले पर कार्रवाई करने का मन भी बना चुका है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें