कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

वायु सेना संग बिताए पल आजीवन संजोए रहूंगा : सचिन

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना द्वारा "ग्रुप-कैप्टन" के सम्मान से नवाजे जाने पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने एक बार फिर आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि वायु सेना के जाबांजों के साथ बिताए पल वह जिंदगी भर संजोकर रखेंगे। सचिन ने शनिवार को माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट टि्वटर पर कहा, ""वायु सेना के जांबाजों के साथ मैंने शुक्रवार की दोपहर गुजारी। इस पल को मैं हमेशा संजोकर रखंूगा। वाकई ये लोग (सेना के लोग) सबसे अच्छी तरह से देश की सेवा करते हैं।
"" सचिन शुक्रवार को मानद ग्रुप-कैप्टन बन गए। तेंदुलकर ने खेल के माध्यम से देश की जो सेवा की, उसके लिए वायु सेना ने उन्हें इस विशिष्ट सम्मान से नवाजने का फैसला किया था। वायु सेना ने इसके लिए रक्षा मंत्रालय के सामने प्रस्ताव रखा था। रक्षा मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दिखाते हुए इसे मंजूरी के लिए राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील के पास भेज दिया था, जिसे उन्होंने 23 जून को स्वीकार कर लिया था।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें