कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बसपा के दो मंत्रियों के खिलाफ जांच

लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोकायुक्त ने बसपा सरकार के दो वरिष्ठ मंत्रियों के विरूद्ध मिली भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच शुरू करते हुए उनकों आरोपों पर 19 नवम्बर तक अपना पक्ष रखने के निर्देश दिया है।

लोकायुक्त सूत्रों ने कहा कि उच्चा शिक्षा मंत्री राकेशधर त्रिपाठी और माध्यमिक शिक्षा मंत्री रंगनाथ मिश्र पर मंत्री बनने के बाद से अपने और अपने परिजनों के नाम से सैकडों करोड रूपए की सम्पत्ति खरीदने का आरोप है। आरोप लगाया गया है कि मंत्री बनने के बाद से त्रिपाठी ने अपने परिजनों के नाम से 250 करोड रूपए से अधिक की कृषि भूमि एवं अन्य सम्पत्तियों की खरीद की है। वहीं, मिश्र ने 360 करोड रूपए की सम्पत्ति अर्जित की। शिकायतकर्ताओं की तरफ से हलफनामा आना बाकी है, जो विस्तृत जांच शुरू करने के लिए आवश्यक है। उच्चा शिक्षा मंत्री त्रिपाठी के विरूद्ध मिली शिकायत राज्य सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता उर्फ नंदी पर जुलाई में हुए हमले के अभियुक्तों में शामिल सपा विधायक विजय मिश्रा की पत्नी रामलली की तरफ से आई है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें