कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेल : फेनेल की चेतावनी, 24 घंटे में दुरूस्त हो खेल गांव

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) के अध्यक्ष माइकल फेनेल ने मंगलवार को कहा कि खेल गांव के कुछ हिस्से खिलाडियों के रहने के लायक नहीं हैं। फेनेल ने खेल गांव की स्थिति दुरूस्त करने के लिए आयोजन समिति को 24 घंटे का समय दिया है।
फेनेल ने कहा कि आयोजन समिति को खेल गांव की कमियों को लेकर "त्वरित कार्रवाई" करनी चाहिए क्योंकि गुरूवार से जब नियमित तौर पर यहां टीमौं का आना शुरू हो जाएगा, तब खेल गांव में किसी प्रकार का सुधार कार्य संभव नहीं हो सकेगा। फेनेल ने पिछले महीने खेल गांव का दौरा किया था। उस समय भी उन्होंने कुछ मुद्दे उठाए थे। अब जबकि खेल गांव में कमियों की बात सामने आ चुकी है, फेनेल ने कैबिनेट सचिव के.एम. चंद्रशेखर को पत्र लिखकर खेल गांव की स्थिति को लेकर चिंता जाहिर की है।
फेनेल ने मंगलवार को कहा, ""मैं 24 घंटे के भीतर त्वरित कार्रवाई चाहता हूं। हम खेल गांव का काम खिलाडियों के आने से पहले से पूरा होने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन ऎसा नहीं हो सका है।"" ""मैंने इस संबंध में अधिकारियों से बात की है। खेल गांव का रिहायशी इलाका सुधार मांग रहा है। इसे जल्द से जल्द सुधारा जाना चाहिए। खिलाडियों के आने से पहले यह काम पूरा हो जाना चाहिए।""  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें