कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेल पैसे की बर्बादी: शरद

नई दिल्ली। केन्द्र और दिल्ली सरकार जहां एक और राष्ट्रमंडल खेलों के बेहतर आयोजन के लिए पूरी ताकत झोक रहे है, वहीं जदयू अध्यक्ष शरद यादव ने कांग्रेसी नेता मणिशंकर अय्यर के सुर में सुर मिलाते हुए कहा है कि यह राष्ट्रमंडल खेल पैसे की बर्बादी है और इसमें घोटाले हो सकते हैं।

शरद यादव ने कहा, मणिशंकर ने जो कहा वह बिल्कुल सही है। मैं इस बात में उनका पूरा समर्थन करता हूं। राष्ट्रमंडल खेलों के लिए जिस तरह से पैसे की बर्बादी की जा रही है, मैं उससे असहमत हूं। पूर्व खेलमंत्री मणिशंकर अय्यर ने कुछ दिन पहले कहा था कि वे जब खेल मंत्री थे, तब चाहते थे कि राष्ट्रमंडल खेलों के लिए सरकार आगे नहीं बढे, क्योकि यह पैसे की बर्बादी है। दिल्ली में अक्टूबर में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में केन्द्र सरकार और दिल्ली सरकार की ओर से मिलकर कुल 50 हजार करोड रूपए खर्च किए जाएंगे। यादव ने कहा, बेहतर होता अगर सरकार इस तरह की सर्तकता महंगाई को काबू करने में दिखाती।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें