श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर और घाटी के अन्य हिस्सों में तनावपूर्ण स्थिति में सुधार को देखते हुए प्रशासन ने रविवार को कफ्र्यू में ढील दी।
श्रीनगर के एक अधिकारी ने बताया, ""शहर के हजरतबल, जैदीबल, जाकुरा, सौरा पुलिस स्टेशन में रविवार को 11 बजे से कफ्र्यू में छूट दी गई।"" अधिकारी ने बताया कि रैनाव़ाडी, नौहट्टा, एस.आर.गंज और साफा कदल इलाके में भी तीन बजे शाम से कफ्र्यू में ढील दी जाएगी। अधिकारी ने कहा, ""घाटी के सभी शहरों में चरणबद्ध तरीके से कफ्र्यू एवं प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी। यह फैसला कानून एवं व्यवस्था की स्थिति में सुधार को देखते हुए उठाया गया है।""
हुर्रियत संगठन के कट्टरपंथी ध़डे के नेता सैयद अली गिलानी ने रविवार को लोगों से रोजमर्रा की सामान्य गतिविधियां शुरू करने की अपील की। शहर में रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद दुकानें, बाजार और अन्य प्रमुख प्रतिष्ठान खुले रहे और इस दौरान लोगों ने आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी की। वाहनों की भी आवाजाही रही।
भारत समाचार
कश्मीर घाटी के कई शहरों में कफ्र्यू में ढील





















