दुबई। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की आचार संहिता समिति के प्रमुख माइकल बेलॉफ ने स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में निलम्बित पाकिस्तानी क्रिकेट खिल़ाडी सलमान बट्ट और मोहम्मद आमेर की उस अपील को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने आईसीसी के इस फैसले को चुनौती दी थी।
इस मामले में दो दिनों तक चली सुनवाई के बाद बेलॉफ ने आईसीसी के मुख्यालय के बाहर पत्रकारों से कहा, ""मैंने बट्ट और आमेर की अपील खारिज करने का फैसला किया है। मोहम्मद आसिफ ने अपनी अपील वापस ले ली थी लेकिन इसके बावजूद तीनों खिल़ाडी आगे किसी प्रकार की क्रिकेट सम्बंधी गतिविधि में शामिल नहीं हो सकेंगे।"" बेलॉफ के इस बयान के बाद आईसीसी ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि वह आमेर और बट्ट की सुनवाई के दौरान बेलॉफ द्वारा जुटाई गई जानकारियों के आधार पर इस अपील को ठुकराने का फैसला किया।
बट्ट, आमेर और आसिफ पर इंग्लैंड के साथ सितम्बर में लॉड्र्स में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान स्पॉट फिक्सिंग करने का आरोप है। समाचार पत्र "न्यूज ऑफ द वल्र्ड" ने एक स्टिंग आपरेशन के माध्यम से इस बात का खुलासा किया था कि तीनों खिलाç़डयों ने एक पाकिस्तानी सटोरिए से धन लेकर मैच के खास क्षणों में नो-बॉल फेंकी थी। स्पॉट फिक्सिंग आरोप लगने के बाद से ही तीनों खिल़ाडी राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे हैं। बट्ट की कप्तानी छीनी जा चुकी है और इस दौरान पाकिस्तानी टीम ने इंग्लैंड के साथ एकदिवसीय श्रृंखला खेली। इसके बाद उसका सामना संयुक्त अरब अमीरात में ही दक्षिण अफ्रीका के साथ हो रहा है।
भारत समाचार
आईसीसी ने खारिज की बट्ट और आमेर की अपील





















