नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने तेल के बदले अनाज कार्यक्रम में कथित घोटाला मामले में पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह की एक याचिका खारिज कर दी है।
नटवर सिंह ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस से जु़डे दस्तावेजों को सौपे जाने की मांग करते हुए सर्वोच्चा न्यायालय में एक याचिका दाखिल की थी। सर्वोच्चा न्यायालय के न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने कहा कि पूर्व विदेश मंत्री जांच में बाधा डाल रहे हैं।
भारत समाचार
तेल के बदले अनाज घोटाले में नटवर सिंह की अपील खारिज




















