कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

वेल्स की एथलीट से खेलगांव में दुव्र्यवहार

नई दिल्ली। वेल्स की एक एथलीट के साथ यहां खेलगांव में कथित तौर पर एक व्यक्ति ने दुव्र्यवहार किया। यह जानकारी पुलिस ने गुरूवार को दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को एक व्यक्ति ने महिला एथलीट की जबरन तस्वीर खींचने की कोशिश की। पुरूष की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। बुधवार को इस संबंध में शिकायत दर्ज की गई। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने बताया, ""वेल्स टीम के सुरक्षा अधिकारियों ने बुधवार को खेलगांव पुलिस स्टेशन पर आकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। हमने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रत़ाडना की शिकायत दर्ज कर ली है।"" खेलगांव में केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश करने दिया जाता है जिन्हें परिसर में दाखिल होने की अनुमति है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें